बाबा जिंदा देव का मेला और दंगल कल
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। खंड के गांव भोजावास में 23 अगस्त को बाबा जिंदादेव का मेला और दंगल होगा। गांव की सरपंच मंजूबाला ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा और डिप्टी स्पीकर संतोष यादव विशेष अतिथि होेंगे। दंगल में कुश्ती 51 रुपये से लेकर 11 हजार तक की होगी। कबड्डी की प्रथम टीम को 41 हजार रुपये और द्वितीय टीम को 31 हजार रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लंबी कूद, ऊंची कूद, 1600 मीटर दौड़ और बुजुर्ग दौड़ में प्रथम आने वाले को 1500 रुपये, द्वितीय को 1100 रुपये प्रदान किए जाएंगे। दंगल में कामडे की कुश्ती जितने वाले खिलाड़ी को बाबा जिंदा देव केसरी पदक से सम्मानित किया जाएगा। खेलों का उद्घाटन मेजर भागसिंह तवंर करेंगे।