अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाली में आयोजन किया गया। आरआरसीएम पब्लिक स्कूल कनीना की प्राथमिक स्तर की आयुवर्ग 11 में छात्रों की कबड्डी टीम जिला स्तर पर प्रथम स्थान पर रही। विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए आरआरसीएम पब्लिक स्कूल के चेयरमैन रोशनलाल यादव ने बताया कि हम सभी के लिए गौरव का विषय है। हमारे विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करके जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्था के निदेशक संजय यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि विद्यालय मेें ही विद्यार्थियों को खेल का अच्छा वातावरण प्रदान किया जाए तो उनकी खेल प्रतिभा निखारा जा सकता है। उन्होंने शारीरिक शिक्षक मुकेश कोच, अमित और राजकुमार को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। विद्यालय के प्रिंसिपल बिरेंद्र सिंह ने भी विजेता टीमों और खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी।