फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में आक्रोश रैली से पूर्व बस में रवाना होने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रैली में रवाना होने से पहले किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड यूनियन की रविवार को 20 अगस्त करनाल में होने वाली आक्रोश रैली के लिए अटेली उपमंडल कार्यालय से बिजली कर्मियों की बस रवाना हुई। रवाना होने से पूर्व बिजली कर्मियों ने सरकार की वादा खिलाफी के विरुद्ध नारेबाजी की। अटेली यूनिट के सचिव अनिल कुमार ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मियों को पक्का करने, वेतन विसंगतियों को पूरा करने, कैशलेस मेडिकल सुविधा, समान काम, समान वेतन, रिक्त पदों को भरने आदि मांगों को लेकर यह आक्रोश रैली हो रही है। इस रैली में आर-पार की लड़ाई की जाएगी। इस मौके पर प्रधान आनंद कुमार, धर्मबीर, फूल सिंह, प्रवीण कुमार, राजेंद्र, भरतपाल, नरेश कुमार, महिपाल आदि कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें