मजदूरों के पंजीकरण के बारे में दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विवेक यादव निर्देश पर वीरवार को सक्षम अभियान के तहत मजदूरों के पंजीकरण बारे में कानूनी जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान मजदूरों के पंजीकरण के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नियुक्त एडवोकेट व पेरालिगल वालंटियरों द्वारा जिले के र्इंट भट्ठों व गांवों में भवन निर्माण से संबंधित कार्य करने वाले मजदूरों का पंजीकरण फार्म भरवाए गए।
इस मौके पर संबंधित विभाग द्वारा भेजी गई पंजीकरण कापियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल के सचिव ने एडीआर सेंटर नारनौल में मजदूरों को वितरित की। इस दौरान सचिव ने मजदूरों के कल्याण से संबन्धित जानकारी मजदूरों को प्रदान की। उन्होंने बताया कि कोई भी मजदूर पंजीकरण संबन्धित जानकारी के लिए 01282 250322 पर फोन करके जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि मजदूर स्कीम का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जो मजदूर पंजीकरण करवाए बिना मजदूरी कर रहे हैं उन्हें आप बताएं कि वे मजदूरों से संबंधित पंजीकरण अवश्य करवाएं।