फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी को ज्ञापन देकर की ब्लास्टिंग को रुकवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लास्ट रुकवाने के लिए सौंपा डीसी को ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांव ग्राम रसुलपुर निवासी जोगेंद्र पुत्र दयाराम ने शनिवार को उपायुक्त राजनारायण कौशिक को ज्ञापन सौंपकर ग्राम रसूलपुर में एएनई इंडस्ट्रीज द्वारा किए जा रहे ब्लास्ट रुकवाने की मांग की। जोगेंद्र कुमार ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अवगत करवाया कि नारनौल तहसील के पास स्थित ग्राम रसूलपुर में एनई इंडस्ट्रीज ने पहाड़ियों को लीज पर लेकर माइनिंग की हुई है। उन्होंने कहा कि माइंस में ब्लास्ट से पहाड़ियों को तोड़ा जाता है। इस ब्लास्ट के कारण आसपास के मकानों को नुकसान होता है। हमेशा कोई बड़ा हादसा होने का डर बना रहता है। उन्होंने इस बारे में बताया कि यह मामला हाईकोर्ट में पेंडिंग है। इसमें अलग से आदेश है कि 28 अगस्त तक इन माइंस में ब्लास्ट नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह आदेश हाईकोर्ट ने 10 अगस्त को जारी कर दिया गया था। इसके बाद भी कंपनी पहाड़ियों को ब्लास्ट कर रही है। उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मांग कि इस माइंस में हाईकोर्ट के आदेश का पालन करवाने और ब्लास्ट रुकवाने की मांग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें