फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बची हुई सीटों पर दाखिला 16 को

विज्ञापन
विज्ञापन
बची हुई सीटों पर दाखिला 16 को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल में स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्स की बची हुई सीटों पर 16 अगस्त को उपस्थिति के आधार पर विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। कॉलेज प्राचार्य नरेश यादव ने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक राजपत्रित अवकाश होने के कारण दाखिला प्रक्रिया अब 16 अगस्त को की जाएगी। उन्होंने बताया कि यूजी और पीजी की सभी कक्षाओं के प्रथम सेमेस्टर के दाखिलों के बाद बाकी बची सीटों पर 16 अगस्त को सुबह साढ़े नौ बजे से उपस्थित होने वाले विद्यार्थियों की मेरिट बनाकर मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ-साथ तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के दाखिले भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दाखिला लेने के इच्छुक सभी विद्यार्थियों से निर्धारित समय पर दाखिला कमेटी के समक्ष उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें