फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवाजनगर स्कूल में हुआ पौधारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सेठ मुरलीधर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निवाजनगर में पेड़ बचाओ धरा बचाओ के तहत शनिवार को पौधरोपण किया गया। जिसमें सभी स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन

सभी नए विद्यार्थियों के द्वारा एक-एक पौधा स्कूल परिसर में लगाया गया। विद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य बह्मप्रकाश ने बताया कि हरियाणा वन विभाग द्वारा प्राप्त पौधे स्कूल में लगाए गए तथा एक विद्यार्थी एक पौधे के नियमानुसार पौधरोपण किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पौधे व वृक्षों के महत्व के बारे में बताया गया। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, विनोद, डॉ. मनीष गुप्ता, पंकज गौड़, दिनेश, बिजेंद्र, अनीता यादव, कैलाश यादव, सोनल शर्मा, संजू कुमारी प्राध्यापक, विक्रम सिंह डीपीई व राकेश पीटीआई आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें