फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हुडा सेक्टर में 50 वीं यज्ञ व योग संगोष्ठी का आयोजन

Thu, 06 Nov 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 12हुडा सेक्टर में यज्ञ हवन करती महिला।स्रोत संगठन
विज्ञापन
नारनौल। शहर के हुडा सेक्टर में 50 वीं यज्ञ व योग संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पौधरोपण के साथ यज्ञ के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही महिला प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

यज्ञ में वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ यज्ञ में घृत व सामग्री की आहुतियां डाली गई। लोकसंस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं यज्ञ संयोजिका डॉ. कृष्णा कुमारी आर्या ने बताया कि संस्था के यज्ञ व योग प्रकोष्ठ द्वारा मासिक यज्ञ के साथ साथ महापुरुषों की जयंती, जन्मदिन, गृहप्रवेश सहित धार्मिक लोक उत्सवों पर यज्ञ व सत्संग का आयोजन किया जाता है जिसे महिलाएं संचालित करती है।
इस मौके पर डॉ कृष्णा आर्या व यज्ञ संरक्षिका शकुंतला यादव ने मिथलेश, युगान्ता, अनीता व कमलेश को सम्मानित किया। इस अवसर पर संतोष यादव, संतरा देवी, संतोष देवी, कमलेश, लक्ष्मी देवी, अनुज, सनाया, विहान, राजबाला देवी, सरोज कश्यप, जंत्रीदेवी, शकुंतला, अमरजीत आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें