महेंद्रगढ़। मुख्य निर्वाचन अधिकारी व जिला उपायुक्त अनुपम अंजलि के निर्देश पर महेंद्रगढ़ विधानसभा के अंतर्गत आने वाले समस्त 220 मतदान बूथों की मतदाता सूचियों के अद्यतन एवं शुद्धिकरण का कार्य चल रहा रहा है। पचास फीसदी कार्य पूरा हो चुका है।
नायब तहसीलदार विजेंद्र कुमार, राजेश शर्मा झाड़ली, दीपक कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित उड़नदस्ते ने वीरवार को 12 गांवों के बूथों की जांच की। एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण का 50 फीसदी पूरा हो चुका है।
उन्होंने समस्त नागरिकों से 14 जुलाई से पहले अपना गणना प्रपत्र बूथ लेवल अधिकारी के पास जमा करवाने और 21 जुलाई को ड्राफ्ट होने वाली लिस्ट में उनका नाम आ सके।
अजय कुमार तहसीलदार ने सभी हल्का पटवारियों, नंबरदारों, चौकीदारों से मतदाता सूची का शुद्धिकरण एवं अपडेशन एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है इसमें सभी को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।साथ ही बूथ लेवल अधिकारियों एवं नागरिकों को आने वाली समस्याओं को आगे बढ़कर समाधान करने का प्रयास करना चाहिए।