बस स्टैंड के समीप सोनी बुक डिपो में बुधवार की रात 12 बजे अचानक आग लग गई। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। संचालक ने बताया कि उसे रात 12 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग से आसपास की दुकानों को नुकसान नहीं हुआ है। संचालक सोनी ने बताया कि करीब पांच लाख की किताबें समेत अन्य सामान नुकसान हो गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।