फोटो नंबर-15गांव कांटी के पंचायत भवन की गिरी दीवार। संवाद
मंडी अटेली। गांव कांटी में लगभग दो एकड़ भूमि में 76 लाख रुपये की राशि से पंचायत भवन का निर्माण होना है। अप्रैल में कार्य को आरंभ कर दिया था। ग्रामीणों ने खराब गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। बता दें कि अभी इस भवन की चहारदीवारी का ही काम चल रहा है जो गत दिवस आई तेज हवा के कारण गिर गई। वहीं सरपंच देवी सिंह उर्फ देबू का कहना है कि गत दिवस अंधड़ के कारण दीवार गिर गई। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि ठेकेदार ने घटिया सामग्री का प्रयोग किया है। वहीं ठेकेदार भूपसिंह का कहना है कि गुणवत्ता सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। जहां तक दीवार गिरने की बात है वह आंधी से गिरी है।