नारनौल। जिले में रविवार को 5 नए कोरोना संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 6653 हो गई है। अभी तक जिले में कुल 6601 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 21 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 31 केस अभी भी एक्टिव हैं।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 28 मार्च तक 152409 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 91961 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 166603 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1238 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। रविवार को तोताहेड़ी में एक, मोहल्ला कोलियान नारनौल एक, मोहल्ला कड़ियावाला मंदिर नारनौल एक, मोहल्ला दया नगर एक, हुडा सेक्टर नारनौल एक में कोरोना संक्रमण के नए मामले आए है।