फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हमला और तोड़फोड़ करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। पटीकरा क्षेत्र में एक युवक और उसके परिवार पर जानलेवा हमला करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सीआईए की टीम ने पांच आरोपियों पटीकरा के नितिन व मनोज, नांगल चौधरी के अनूप, जटगांवडा के दीपक और खरकड़ी के गजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि 16 फरवरी की रात को आरोपियों ने रंजिश के चलते पटीकरा निवासी राहुल के घर के बाहर खड़ी उसकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी।
जब राहुल और उसके परिजनों ने बीच-बचाव की कोशिश की तो हमलावरों ने अवैध हथियारों, लोहे की रॉड और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में राहुल को गंभीर चोटें आईं जिसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। सीआईए टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर पांचों आरोपियों को काबू किया।
उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया एक हथौड़ा, एक लोहे की पाइप, एक डंडा व गाड़ी बरामद की है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि मामले के अन्य पहलुओं और फरार चल रहे अन्य आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें