फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरवाल सिटी से ट्रांसफार्मर के 5.80 लाख को कॉपर क्वाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल रोड स्थित बदरवाल सिटी से 400 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर से क्वाइल तथा पैनल बॉक्स चोरी हो गए हैं। जिनकी कीमत करीब 5 लाख 80 हजार रुपये है। पुलिस ने प्रोजेक्ट मैनेजर की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रोजेक्ट मैनेजर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि महेंद्रगढ़ में नारनौल रोड पर बदरवाल सिटी के नाम से प्रोजेक्ट चल रहा है। जिसमें बिजली के काफी ट्रांसफार्मर तथा पैनल बॉक्स लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर की रात को उनके परिसर से ट्रांसफार्मर तथा पैनल बाक्स चोरी करने का प्रयास किया गया था। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी। अब चोर ट्रांसफार्मर के अंदर से क्वाइल चोरी कर ले गए। जिसे कंपनी ने 5 लाख 80 हजार रुपये में खरीदा था। प्रोजेक्ट मैनेजर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि उनकी कंपनी ने मौके पर तीन गार्ड नियुक्त किए हुए हैं। इसके बाद भी चोर वारदात को अंजाम दे गए। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले कनीना के पास से भी ट्रांसफार्मर चोरी करने का मामला आया था। जिसके आरोपी भी अब तक गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें