फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दो घंटे के समाधान शिविर में 47 लोगों ने उपायुक्त के समक्ष रखीं समस्याएं

विज्ञापन
फोटो संख्या:-51 लघुसचिवालय में लोगों की समस्या सुनते हुए उपायुक्त विवेक भारती---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर क्षेत्र के 47 नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। दो घंटे के समाधान शिविर में उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के आदेश दिए। उपायुक्त ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि विभाग के तहत आम लोगों को मिलने वाली योजनाओं का नियमानुसार लाभ समय पर मिले। उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े।
विज्ञापन

समाधान शिविर का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इस व्यवस्था से शिकायतों का निपटारा समयबद्ध तरीके से किया जाता है। लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे समय की बचत होती है और प्रशासन के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ता है। साथ ही ये शिविर पारदर्शिता को बढ़ावा देते हैं। समाधान शिविरों को जिला और उपमंडल स्तर पर प्रत्येक कार्य दिवस को सुबह 10 से 12 बजे तक नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है।
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती की अध्यक्षता में आयोजित समाधान शिविर में पुलिस, राजस्व, बैंक, कृषि, गलियों व नालों की सफाई, प्राइवेट बसों द्वारा अधिक किराया लेने व सीनियर सिटिजन से पूरा किराया लेने। डीएचबीवीएनएल, परिवार पहचान पत्र व आधार कार्ड की त्रुटियां, ग्रामीण विकास विभाग से जुड़ी समस्याएं लेकर नागरिक पहुंचे। उपायुक्त ने समाधान शिविर में समस्याएं सुनी व संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में 47 समस्याएं सुनी गईं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी शिकायतों पर तुरंत गंभीरता से कार्रवाई करते हुए समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को राहत मिले। इस दौरान एसडीएम अनिल कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें