फोटो 15एनीमिया मुक्त भारत अभियान में हीमोग्लोबिन जांच करते चिकित्सक।संवाद
निजामपुर। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत खंड के विभिन्न गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार लोगों की जांच कर रही है। अब तक 428 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच की जा चुकी है जिनमें 105 लोगों में खून की कमी (एनीमिया) पाई गई है। इन मरीजों को मौके पर ही इलाज और आयरन की गोलियां दी जा रही हैं।
निजामपुर पीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि यह 100 दिनों का विशेष अभियान है, जो अभी जारी रहेगा। इसके तहत कारोली, मारोली, निजामपुर, तलोट, पवेरा सहित कई गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि अभियान में 6 आयु वर्ग शामिल हैं, जैसे छोटे बच्चे, किशोर, गर्भवती महिलाएं और धात्री माताएं। खासकर महिलाओं में एनीमिया की समस्या ज्यादा पाई जाती है, इसलिए उन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
डॉ. कुमार ने बताया कि गंभीर मरीजों को बड़े अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है, जहां जरूरत पड़ने पर आयरन इंजेक्शन या खून चढ़ाने की सुविधा दी जाती है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे नियमित जांच करवाएं और संतुलित आहार लें ताकि एनीमिया से बचा जा सके।