जिले में आज 42 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 1258 हो गई है। अभी तक जिले में कुल 849 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना के 408 केस अभी भी एक्टिव हैं। हेल्थ विभाग के अनुसार सुबह की लिस्ट 42 कोरोना मरीज आए हैं। इसमें 29 नारनौल शहरी क्षेत्र से हैं जबकि अन्य अटेली और नांगल चौधरी समेत अन्य जगहों के हैं। डॉक्टरों की टीम मरीजों के बारे में जानकारी लेकर उनके संपर्क में आने वालों का एंटठीजन टेस्ट कराएगी। जिले में 18 अगस्त तक 87848 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 51592 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 22436 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 788 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।