फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूस्टिंग स्टेशन की मोटर खराब होने से शिव कालोनी में पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पिछले दस दिनों से शिव कॉलोनी निवासियों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को कॉलोनीवासियों ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। जूनियर इंजीनियर दीपक यादव ने कहा कि मंगलवार तक कॉलेज बूस्टर को ठीक करवा दिया जाएगा। मोटर ठीक होने तक पानी के टैंकर कॉलोनी में भेजने का आश्वासन भी दिया। गर्मी शुरू होते ही शहर में पेयजल संकट शुरू हो गया है।
कॉलोनी निवासी रामौतार सिंह, पूर्णमल सोनी, लालचंद यादव आदि ने बताया कि कॉलोनी में लगभग 50 घर हैं। पिछले कई दिनों से पानी की दिक्कत चल रही है। कॉलोनी के ऊपरी हिस्से में रहने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। कॉलेज बूस्टर की पेयजल सप्लाई कई दिनों से बाधित चल रही है। अब पानी की बूंद भी नहीं आ रही। जिस कारण पानी के टैंकर डलवाने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि कॉलोनी को दो लाइनों अधीरा बूस्टर और कॉलेज बूस्टर से जोड़ा गया है। कॉलेज बूस्टर का पानी ही ऊपरी हिस्सों में पहुंचता है। कॉलेज बूस्टर की मोटर पिछले दस दिनों से खराब है। अभी तक मोटर बाहर भी नहीं निकाली गई है। अधीरा पेयजल लाइन का पानी ऊपरी हिस्से में नहीं पहुंचता। कुछ हिस्से में भी आधे घंटे की ही सप्लाई मुश्किल से आती है। पिछले दस दिन से कॉलोनी में पानी की किल्लत है। कॉलोनी निवासियों ने जल्द से जल्द पानी की समस्या दुरुस्त करवाने की मांग की।
विज्ञापन

मार्च महीने में नगर पालिका एरिया की चार कालोनियों में गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या आई थी। जिसमें अमर उजाला ने विशेष अभियान चलाते हुए लोगों की समस्या को उजागर किया। अब चारों कालोनियों में साफ पानी की आपूर्ति हो रही है।
पानी के टैंकर पर 300 से 400
कालोनी के लोगों ने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी का टैंकर खरीदना पड़ रहा है। एक टैंकर दो से तीन दिन ही चल पाता है। कालोनी के लोगों को पानी पर हर सप्ताह 600 से 800 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। उपभोक्ताओं को पीने के पानी का कैंपर अलग से मंगवाना पड़ रहा है।
कॉलेज बूस्टर में पानी की मोटर जलने की सूचना मिली है। मंगलवार रात तक पानी की मोटर बदलवा देंगे। अगर कोई समस्या होगी तो लोगों को टैंकर से पानी उपलब्ध कराएंगे। पानी की समस्या का जल्द निदान होगा।
विज्ञापन

दीपक यादव, जूनियर इंजीनियर, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
जानिए शहर में पानी आपूर्ति....
रोजाना 54 लाख लीटर पानी की डिमांड
शहर की 34954 की आबादी को रोजाना 54 लाख लीटर पानी की डिमांड रहती है। जिसमें 48 लाख लीटर नहरी पानी आपूर्ति किया जाता है। शहर में अलग अलग बूस्टिंग स्टेशन पर लगे 20 बोरवेल से करीब 6 लाख लीटर पानी निकालकर लोगों को नहरी पानी में मिक्स कर आपूर्ति किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें