फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों बेचने के लिए पंजीकरण कराने का आज दोपहर 2 बजे तक का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। सरसों बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने से चूक गए किसानों को एक और मौका दिया गया है। जिसमें तीन दिन में महेंद्रगढ़ खंड में करीब 190 आवेदन जमा कराए जा चुके हैं। पंजीकरण बुधवार दोपहर 2 बजे कराया जा सकेगा। सरकार की ओर से तय 4200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सरसों बेचने के लिए किसानों को जनवरी-फरवरी महीने में पंजीकरण कराने का मौका दिया गया था। जिसमें महेंद्रगढ़ खंड से 11033 किसानों ने पंजीकरण कराया। कुछ किसान पंजीकरण कराने से चूक गए थे। किसानों को बाद में पता लगा कि पंजीकरण कराए बिना सरसों नहीं बिकेगी। जिसके बाद प्रदेश के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने अधिकारियों को कुछ दिन के लिए दोबारा से पंजीकरण पोर्टल खोलने के आदेश दिए। 7 अप्रैल से यह पंजीकरण पोर्टल दोबारा से चालू है। किसान अपनी फरद, आधार कार्ड, गिरदावरी के आधार पर दोबारा से पंजीकरण करा सकते हैं। कृषि कल्याण विभाग की ओर से किसानों को आवेदन दिए जा रहे हैं। इन आवेदन को भरकर किसानों को अनाज मंडी के पास स्थित मंडी मार्केटिंग बोर्ड कार्यालय में जमा कराना है। सहायक कृषि विकास अधिकारी नवीन ने बताया कि पंजीकरण के लिए बुधवार तक का समय है। दस अप्रैल दोपहर 2 बजे तक आवेदन जमा कराए जा सकेंगे। मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारी इसे खुद अपलोड कर रहे हैं। जो किसान पहले पंजीकरण करा चुके हैं उनको दोबारा से फार्म भरने की जरूरत नहीं है। किसान अपने पंजीकरण के आधार पर ही फसल बेच सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें