फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला महायचान में सीवर ओवरफ्लो, आमजन परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। पिछले कई दिनों से मोहल्ला महायचान में सीवर ओवरफ्लो होने से पानी सड़कों पर आ गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित विभाग को इस समस्या को कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत करवा चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई। मोहल्लावासी संदीप, प्रकाश चंद, हरिशचंद, ओमप्रकाश, जोगेंद्र, रविंद्र, अनिल, कपिल ने बताया कि उनका मोहल्ला नीचे पड़ता है। दूसरा सीवरेज लाइन भी कुछ इस प्रकार से बिछाई हुई है कि वाल्मीकि, खटीकान और धानकान मोहल्ले के सीवर का पानी उनके मोहल्ले में आता है जिस कारण सीवरेज ओवरफ्लो हो जाता है। कई दिनों तक सीवर की सफाई भी नहीं होती। यहां आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। मोहल्ले में मक्खी मच्छर पैदा हो रहे है। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में तो घुटनों तक पानी भर जाता है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पानी की निकासी के लिए पार्क में पनडुब्बी मोटर लगा रखी है। लेकिन वह भी खराब पड़ी है। उन्होंने बताया कि दोबारा से सीवरेज लाइन डालने या इस समस्या का समाधान के लिए पार्षद से लेकर मंत्री तक गुहार लगा चुके है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें