फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ किले में टेंडर हुए रद्द,

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। मराठा कालीन महेंद्रगढ़ किला के टेंडर पर्यटन विभाग की ओर से रद्द कर दिए गए हैं। विभाग की ओर से 28 जनवरी को टेंडर ओपन किए गए थे जिसमें एक कंपनी ने ही टेंडर के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था जबकि नियमानुसार लगभग तीन कंपनियों को टेंडर किए जाने चाहिए थे। विभाग की ओर से सूरज कुंड मेले के बाद दोबारा से टेंडर लगाए जाएंगे।
आपको बता दें कि 9 अप्रैल 2016 को शिक्षामंत्री ने सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में प्रगति रैली करवाई थी। इस रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महेंद्रगढ़ एवं माधोगढ़ किले के जीर्णोद्धार करने की घोषणा की थी। लगभग तीन वर्ष का समय बीत जाने के बाद अभी तक एक ईंट भी नहीं लगी है। दिसंबर 2018 में महेंद्रगढ़ किले का पर्यटन विभाग ने टेंडर लगाए गए थे। इन टेंडर में कम से कम तीन कंपनियों को अपने आवेदन करने थे। 28 जनवरी को टेंडर ओपन होने के बाद पता चला कि मात्र एक ही कंपनी ने आवेदन किया। इस कारण पर्यटन विभाग ने टेंडर को रद्द कर दिया। 24 फरवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की महेंद्रगढ़ में रैली है। इस दिन पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा किले की आधारशिला रखवाने का मन बनाए हुए हैं। वो कई बार अपने भाषण में इसका जिक्र कर चुके हैं। वहीं विभाग भी सूरज कुंड मेले में व्यस्त होने के कारण अभी इस मामले में ज्यादा गंभीर नहीं लग रहा। वैसे यह माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की रैली को देखते हुए विभाग इसी कंपनी को टेंडर एलाट कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग इसी कंपनी को टेंडर अॅलाट कर सकती है क्योंकि विभाग ने उन्हीं कंस्ट्रेक्शन कंपनियों का सूचना दी थी जो इस प्रकार की पुराणे किलों के जीर्णोद्दार कर सकती हों। इसके लिए विभाग में बात चल रही है। अन्यथा सूरज कुंड के बाद दोबारा टेंडर लगाए जाएंगे।-एचडी यादव, नोडल अधिकारी पर्यटन विभाग, रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें