अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 152डी के लिए अधिग्रहण की गई जमीन की मुआवजा राशि को लेकर ग्राम सेका के किसानों ने डिप्टी स्पीकर व डीसी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि उपजाऊ भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी के लिए अधिग्रहण की जा रही है। जिसका मुआवजा 44 लाख रुपये हैं, जोकि गांव नीरपुर के हिसाब से भी बहुत कम है। गांव के लोग इसी कृषि भूमि पर अपना परिवार का पालन पोषण करते है। इतना कम मुआवजा राशी से जीवन यापन करना मुश्किल हो जाएगा।
किसानों ने कहा कि वे इस निर्धारित रेट पर जमीन देने को तैयार नहीं है। क्योंकि सुराणा और नीरपुर के साथ लगती हुई जमीन की कीमत एक करोड़ 72 लाख रुपये निर्धारित की गई है। फिर हमारे गांव के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है। किसानों ने कहा कि अगर गांव सेका की जमीन का मुआवजा राशि नहीं बढ़ाई गई तो वे धरने पर बैठेंगे।