फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ व सिंघाना रोड पर सवा पांच किलोमीटर में 37 कट -

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। शहर की मेन रोड नारनौल से महेंद्रगढ़ व सिंघाना रोड पर अवैध कट होने से अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं। दोनों रोड पर सवा पांच किलोमीटर के अंदर करीब डिवाइडर पर 37 कट हैं। दुकानदारों व शोरूम मालिकों अपनी सुविधा के अनुसार अवैध कट बना लिया है। डीसी ने महेंद्रगढ़ रोड के अवैध कट को बंद कराने का निर्देश दिया है। महेंद्रगढ़ रोड पर महाबीर चौक से जिला जेल तक करीब पांच किलोमीटर की दूरी में 24 छोटे-बड़े कट है। कई ऐसे भी कट है, जिन्हें बंद किया जा सकता है। लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार बना लिया है। दूसरी ओर इस रोड पर वाहनों का दबाव भी काफी होता है। ऐसे में अचानक डिवाइडर कट से वाहन चालक दूसरी ओर रोड पार कर जाते हैं। ऐसे में हादसा होने की संभावना बनी रहती है। सिंघाना रोड पर हीरो होंडा चौक से रेवाड़ी रोड स्थित गंदे नाले तक करीब सवा किलोमीटर के बीच 13 कट है। इस रोड पर रोडवेज के अलावा राजस्थान के लिए वाहनों का भारी दबाव होता है। कई बार सड़क के बीच से अचानक बाइक व वाहन के आने से हादसे के अलावा जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
आरएसओ नरेश गोगिया ने कहा कि दोनों सड़कों पर काफी अवैध कट है। वाहन चालक के यूटर्न लेने से जाम की समस्या आती है। शो रुम संचालकों और दुकानदारों ने अपनी सुविधा के अनुसार अवैध कट बना लिया है। पहले भी रोड सेफ्टी की बैठक में मामले को उठाया गया था। दोनों रोड पर दुकानदारों ने कट बना लिया। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता दर्शन सिंह ने बताया कि हाईवे पर चार किलो मीटर कट छोड़ने का प्रावधान है। शहरी एरिया में लोगों की सहूलियतों को ध्यान में रखकर कट छोड़े गए थे। महेंद्रगढ़ रोड पर पास-पास कई संस्थान और आफिस है। ऐसे में पहले से ही यह कट बने हुए हैं। डीसी ने सर्वे कराकर कट बंद कराने को कहा है। जल्द ही दोबारा से सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे कर अवैध कट को बंद किया जाए : डीसी
डीसी डॉ. गरिमा मित्तल ने जिला सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित वाहन समिति की सोमवार को बैठक ली थी। सड़क सुरक्षा से संबंधित किए गए उपायों पर विचार-विमर्श किया। डीसी ने बीएंडआर के एक्सईएन को निर्देश दिए कि बारिश के सीजन के तुरंत बाद चौराहों पर जेबरा क्रासिंग लगाएं। साथ ही महेंद्रगढ़ रोड पर डिवाइडर पर तय मानक से बहुत ज्यादा कट हैं। एक सर्वे करवाकर बंद करने का काम करें। इससे यातायात प्रभावित होता है और हादसे होने की संभावना बनी रहती है। समीक्षा के दौरान एडीसी ने महावीर प्रसाद ने बताया कि पिछले माह 210 ऐसे वाहनों के चालान हुए थे। जिनमें तय सीमा से अधिक वजन था। इस दौरान एक करोड़ 29 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। पिछले माह 259 स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया। कुछ बसों में कोई कमी नहीं पाई गई। स्कूल वाहन पॉलिसी के मुताबिक ऐसे वाहनों की पासिंग के दौरान ही चेकिंग कर ली जाती है। ताकि बच्चे सुरक्षित रहें। पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बिना हेलमेट, गलत पार्किंग व गलत साइड चलने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटें। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि निर्धारित सीमा से अधिक वजन ढोने वाले वाहनों का लगातार चलान काटा जाए। ऐसे वाहनों से न केवल सड़कें खराब हो रही हैं बल्कि आमजन की जान-माल का भी नुकसान होता है। इस मौके पर एसडीएम जगदीश प्रसाद व डीएसपी महेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें