फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस जमा दो में 68.45 प्रतिशत रिजल्ट के साथ स्टेट में चौथे स्थान पर रहा जिला महेंद्रगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल।
शिक्षा के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित करने वाले जिला महेंद्रगढ़ के युवाओं ने इस बार भी अपना कमाल दिखाया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए गए दस जमा दो के परिणाम में जिले के बवानिया गांव स्थित गैलेक्सी स्कूल की स्वीटी ने जहां प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं गांव भुंगारका स्थित बालाजी स्कूल के धीरज यादव ने विज्ञान संकाय में प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने जिले व माता-पिता का नाम रोशन किया है। इस बार जिले का रिजल्ट प्रदेश में चौथे स्थान पर रहा। जिला के 68.45 प्रतिशत बच्चे पास हुए।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दस जमा दो के परिणाम में जिला के विद्यार्थियों ने जिले का नाम रोशन किया है। जिले के कुल 11,172 विद्यार्थियों ने दस जमा दो की परीक्षा दी थी जिसमें से 7,647 विद्यार्थी पास हुए। इस प्रकार जिला के 68.45 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है जो पूरे स्टेट में चौथे नंबर पर है। वहीं जिले के 2127 विद्यार्थियों की रि-अपीयर रही और 1332 विद्यार्थी फेल हो गए।
विज्ञापन

गत वर्ष की तुलना में कम हुए पास
शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परिणाम में इस बार विद्यार्थी गत वर्ष की तुलना में कम पास हुए हैं। गत वर्ष जिला का परिणाम 70.67 प्रतिशत था, जबकि इस बार 68.45 प्रतिशत है। गत वर्ष 10,673 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 7543 विद्यार्थी पास हुए थे।
विज्ञापन

स्टाफ ने धीरज को दी बधाई
बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुंगारका के छात्र धीरज कुमार पुत्र यजुवेंद्र सिंह को बारहवीं के परीक्षा परिणाम में प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान मिला है। इस मेधावी छात्र को स्कूल के चेयरमैन रामनिवास व शिक्षक स्टाफ ने गुलदस्ता भेंट करके बधाई दी है। सफलता के संदर्भ में पूछने पर छात्र ने स्कूल के अनुशासन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन को अहम बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें