सामाजिक संगठनों ने नप कर्मियों के हड़ताल को दिया समर्थन
नारनौल। सर्व अनुसूचित जाति जनजाति संघर्ष समिति के अध्यक्ष व धानक समाज के प्रधान भागीरथमल खनगवाल, सर्व समाज के महासचिव बिरदी चंद गोठवाल, कोषाध्यक्ष लालाराम नाहर व शिवनारायण मोरवाल ने बुधवार को नप कर्मियों की हड़ताल में शामिल होकर उन्हें समर्थन दिया।
सर्व समाज के पदाधिकारियों ने नप कर्मचारियों को उनके हकों की लड़ाई के लिए तन मन व धन से साथ देने की बात कही। समिति पदाधिकारियों ने सरकार द्वारा हड़ताली कर्मियों की जायज मांगें ना मानने की हठधर्मी की कड़े शब्दों में निंदा की।