फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे टीम ने किया गांव पाली में मेडिकल कॉलेज की जमीन का सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
अब महेंद्रगढ़ के पाली का पलड़ा भारी
विज्ञापन

सर्वे टीम ने किया जमीन का सर्वे, अमर उजाला के लगातार मुद्दा उठाए जाने पर जिला प्रशासन आया हरकत में
फोटो संख्या:37 से 41
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। मेडिकल कॉलेज के लिए अब महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी जमीन तलाशी जाने लगी है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की सर्वे टीम नेकोरियावास, मिर्जापुर बाछोद तथा गांव पाली की पंचायती भूमि का सर्वे किया गया। इनमें से दो गांव की रिपोर्ट बनाकर भेजी जा चुकी है जबकि पाली गांव की रिपोर्ट जिला प्रशासन द्वारा तैयार की जा रही है। हालांकि चार महीने पहले भी गांव पाली के पंचायती जमीन की सर्वे को चुकी थी। किंतु उस मामले को प्रशासन की ओर से दबा दिया गया था। जब अमर उजाला ने इस मामले को लगातार प्रमुखता से उठाया तो उसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सर्वे के लिए आई टीम में पीजीआई रोहतक से डॉ. एमजी गुप्ता, पीजीआई मेवात से डॉ. संसार शर्मा और खानपुर मेडिकल कॉलेज से डॉ. गर्ग शामिल थे। इनके अलावा स्थानीय प्रशासन की ओर से जिला उपायुक्त गरिमा मित्तल, एसडीएम विक्रम सिंह, डीडीपीओ कुलदीप सिंह, तहसीलदार मुखत्यार सिंह आदि भी टीम के साथ थे। दोपहर 2 बजे पहुंची टीम ने 5 बजे तक गांव पाली की जमीन का सर्वे किया। इसके बाद गांव के सरपंच को प्रस्ताव पास करने के आदेश दिए। टीम पूरा ले आऊट तैयार कर अपने साथ ले गई। अब जिला प्रशासन को रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों के पास भेजनी होगी। वहीं पाली गांव के सरपंच शनिवार को प्रस्ताव पास कर लिया है। सोमवार को जिला प्रशासन को प्रस्ताव की सौंपी जाएगी।

4 महीने पहले हो चुकी थी सर्वे
पाली गांव के सरपंच सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पाली गांव में मेडिकल कॉलेज की चर्चा चल रही थी। जुलाई माह में इसका सर्वे भी किया चुका था। उस समय जिला उपायुक्त राजनारायण कौशिक, एसडीएम विक्रम सिंह, बीडीपी निशा तंवर ने सर्वे किया था। इतना ही नहीं दस दिन में चार बार टीम ने दौरा किया। अचानक सब कुछ कैसे बदल गया यह समझ से बाहर है। जब मामले अमर उजाला अखबार ने उठाया तो उसके बाद प्रशासन हरकत में आया है नहीं तो पाली सर्वे का मामला दबा दिया गया था।
विज्ञापन


नेशनल हाई वे पर है जमीन
आपको बता दें कि गांव पाली की लोकेशन तीनों में सबसे बेहतर हो सकती है। गांव के पास 3500 एकड़ जमीन है। पाली गांव की पंचायत 200 एकड़ जमीन मेडिकल कॉलेज के लिए देने को तैयार हो गई है। इस भूमि का 7 एकड़ फ्रंट रायमलिकपुर से खरक बौंद नेशनल हाईवे पर है। इसके अलावा 300 मीटर दूरी पर पाली नहर है। इसी जमीन के सामने में 132 केवी और 33 केवी के दो अलग-अलग पॉवर हाउस हैं। इसके अलावा 100 मीटर दूरी पर 6 बड़े पानी के सरकारी डिग बनाए गए हैं। इस डिग से गांव सिसोठ, भगड़ाना, पाली और पालड़ी गांवों को पानी सप्लाई जाती है। जमीन के साथ ही बाबा जयरामदास खेल स्टेडियम भी है। इस लोकेशन से 2 किलोमीटर दूरी पर जेरपुर पाली रेलवे स्टेशन और 5 किलोमीटर दूरी पर महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पड़ता है।

मीटिंग में 200 एकड़ का प्रस्ताव किया पास
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं जिला प्रशासन की ओर से सर्वे करने के बाद शनिवार को पंचायत घर में गांव पाली की पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में लगभग 500 ग्रामीणों ने भाग लिया। इस मौके पर गांव के सरपंच ने ग्रामीणों को मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन दिए जाने के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि सरकार ने 80 से 85 एकड़ भूमि 99 वर्ष के लिए पट्टे पर ट्रांसफर किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने एक सुर में 200 एकड़ भूमि जमीन का प्रस्ताव पारित कर दिया। सोमवार को प्रस्ताव जिला प्रशासन को सौंप दिया जाएगा।

धोखा नहीं करेंगे बर्दाश्त
मेडिकल कॉलेज पर महेंद्रगढ़ का हक है। चार महीने पहले पंचायत भूमि की सर्वे भी की जा चुकी थी। सरकार ने जितनी जमीन की मांग की है उससे दोगुनी से अधिक जमीन हम दे रहे हैं। अगर अब सरकार ने धोखा किया तो वह बर्दाश्त नहीं होगा। अगर सरकार ने कहीं ओर स्थापित करने का प्रयास किया तो वो आंदोलन करने से नहीं चुकेंगे।
विज्ञापन

-सुरेंद्र सिंह, सरपंच गांव पाली।
---------
क्षेत्र के साथ सभी सरकारों ने सौतेला व्यवहार किया है। अब यह भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गांव पाली में सर्वे तो क्षेत्र के लोगों को खुश करने के लिए भी किया जा सकता है। सोमवार को सरताज जनसेवा ग्रुप की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वो अपने हकों की लड़ाई तब तक जारी रखेंगे जब तक सीएम यहां के लिए मेडिकल कॉलेज की घोषणा नहीं कर देते। सरकार को ऐसा केंद्र चुना चाहिए जिससे पूरे जिले को लाभ हो सके।
- कुलदीप यादव, सरताज जनसेवा ग्रुप महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें