फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं पहुंचे डीआरएम, स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन को आदर्श स्टेशन बनाए जाने की मांग
फोटो संख्या:32
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। दैनिक रेल यात्री संघ की ओर से रविवार को स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से मंडल रेलवे प्रबंधक बीकानेर को स्टेशन को आदर्श स्टेशन बनाए जाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया है। रविवार को बीकानेर मंडल के डीआरएम एके दुबे को निरीक्षण करने पहुंचना था, लेकिन वे नहीं पहुंच सके। इसलिए दैनिक रेलयात्री संघ ने यह ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक जगदीश यादव को डीआरएम के नाम सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से रेलवे मंडल प्रबंधक से मांग की गई है कि प्लेटफार्म नंबर दो पर यात्रियों को गर्मियों में धूप व सर्दियों में खुले आसमान के नीचे खड़ा रहना पड़ता है। रेलवे विभाग की ओर से यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए प्लेटफार्म नंबर दो पर टीनशेड लगवाया जाना चाहिए। इसके साथ-साथ उन्होंने मांग की है कि इसी प्लेटफार्म पर किसी प्रकार की टायलेट सुविधा उपलब्ध नहीं है। स्टेशन के मुख्य द्वार को बनाया जाए ताकि उस पर स्टेशन का नाम व क्षेत्र का नाम उकेरा जा सके, वाहन पार्किंग को मुख्य गेट से दूर रखा जाए, स्टेशन के पास यात्रियों के बैठने के लिए पार्क आदि बनाए जाए, स्टेशन पर टिकट कलेक्टर की नियुक्ति की जाए, स्टेशन पर होने वाली घोषणा भी बिजली होने पर ही यात्री सुन पाते हैं। इसके साथ-साथ दैनिक रेल यात्री संघ के सदस्यों ने दिल्ली से जैसलमेर मौजूदा रूट जयपुर की बजाय 200 किलो मीटर छोटे रूट वायां सादलपुर-बीकानेर नई अनतोदया एक्सप्रेस चलाई जाए, महेंद्रगढ़ स्टेशन को रिमोट सिस्टम फीड किया जाए, गाड़ी संख्या 22471 का सतनाली स्टेशन पर ठहराव करवाया जाए, ब्रह्मपुत्र मेल गाड़ी संख्या 14055 के गंगानगर के विस्तार हेतु अधिकारिक तौर पर प्रस्ताव बनाया जाए, हरिद्वार से बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल को स्थायी हेतु नोटिफिकेशन करवाया जाए व गाड़ी संख्या 54412 मेरठ-रेवाड़ी का सूरतगढ़ तक विस्तार किया जाए ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सके। इस मौके पर सुंदरलाल जोरसिया, सतीश कुमार, अशोक कुमार, राकेश कुमार, विरेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें