फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने एक साथ दिया तीन कन्याओं को जन्म, सास ने कहा दीवाली पर आई त्रि-देवियां

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साथ दिया तीन कन्याओं को जन्म
विज्ञापन

नारनौल (ब्यूरो)। यहां के नागरिक अस्पताल में एक महिला ने एक साथ तीन कन्याओं को जन्म दिया। कन्याओं को जन्म देने वाली मां की सास का कहना है कि उनकी बहू के तीन कन्या होने पर वे खुश हैं। दिवाली पर उनके घर तीन देवियां आई हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला नलापुर की 21 वर्षीय मंजू देवी पत्नी हितैष कुमार सैनी को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार दोपहर को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर मंजू की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट चिकित्सक को दिखाई तो बताया गया कि उसके गर्भ में दो बच्चे हैं। इस बात का मंजू के परिजनों को भी पता था। मगर जब डिलवरी होने लगी तो मंजू ने दो की बजाय तीन कन्याओं को जन्म दिया। इस पर चिकित्सक भी हैरान रह गए। चिकित्सक अंजली सैनी के अनुसार रिपोर्ट में दो बच्चे लिखे थे, मगर तीसरा भी हो गया तो आश्चर्य हुआ। उन्होंने बताया कि तीनों लड़कियां स्वस्थ हैं। इनमें एक बच्ची का वजन दो किलो, दूसरी का 2.300 किलोग्राम व तीसरी का 2.500 किलोग्राम है। वहीं जच्चा की सास बिमला देवी एक साथ तीन बच्चियां होने पर प्रसन्न हैं। बिमला देवी ने कहा कि उनके घर पर दीपावली पर तीन देवियों ने जन्म लिया है, यह बहुत ही सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें