फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत हुई प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान के तहत हुईं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नारनौल में सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिला स्तरीय कहानी लेखन, डीबेट, स्पेल बी और वर्तनी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा छह से आठ तक के ब्लॉक स्तर पर प्रथम रहे 60 छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परियोजना समन्वयक कपिल पूनिया ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। अध्यक्षता प्राचार्य पवन कुमार भारद्वाज ने की। विशिष्ट अतिथि और निर्णायक मंडल सदस्य डॉ. जेपी यादव, प्राचार्य रावरिमावि गहली रहे। प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल ने अपने विवेक से छात्रों को परखा और अपना निर्णय रखा।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं में कहानी लेखन में करिश्मा कक्षा आठ रावमावि नांगल दर्गु, एकता कक्षा सात रामावि मुकुंदपुरा, इशिका कक्षा छह रामावि सिसोठ, डीबेट में दिव्या कक्षा आठ रामावि नांगल हरनाथ, पवित्रा कक्षा सात रामावि झगड़ोली, दिव्या कक्षा सात रामा स्कूल महेंद्रगढ़, स्पेल बी में मोनिका कक्षा आठ रामावि तलवाना, अंकित कक्षा सात रामावि झगड़ोली, मोनिका कक्षा छह राकवरि मावि सतनाली, वर्तनी में पूनम कक्षा आठ रामावि नांगल हरनाथ, पायल कक्षा सात रामावि नांगल हरनाथ, नीशू कक्षा छह रामावि नांगल ने हरनाथ ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंच का संचालन सहायक परियोजना संयोजक प्रेम सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें