फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाना तेरा आया बाबा तेरे दरबार में.....

विज्ञापन
विज्ञापन
भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। संकट मोचन संकीर्तन मंडल, श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान शनिवार रात मोहल्ला मियां की सराय में हनुमान जी का संकीर्तन आयोजित किया गया। कार्यक्रम सांवरमल गोयल के सानिध्य में हुआ।
विज्ञापन

सर्वप्रथम पंडित मुकुल शास्त्री ने यजमान राधा कृष्ण बंसल व उनके पुत्र सतीश बंसल से पूजा-अर्चना करवाकर बाबा की ज्योति प्रज्वलित करवाई। इसके बाद भजनों का दौर शुरू हुआ। विनोद सर्राफ ने साथी हमारा कौन बनेगा, बेबी लक्की ने हनुमान को खुश करना आसान होता है, सुमन कौशिक ने पंचवटी के घाट पर शबरी देखे बाट राम मेरे आ जाओ, महेश मस्ताना ने दीवाना तेरा आया बाबा तेरे दरबार में आदि भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से रामनिवास चौधरी, अजय चौधरी, अनिल चौधरी, आनंद गोयल, त्रिलोक शर्मा, रोहताश यादव, विनोद कुमार, दीक्षांत, मन्नू पंजाबी, पीके बंसल, गुरुदत्त, मनोज वालिया तथा बिट्टू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें