फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादव धर्मशाला में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला में राहत ग्रुप और यादव सभा ने नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया। इसमें मुख्य अतिथि हरियाणा यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश यादव थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के प्रधान डॉ. प्रेमराज यादव ने की। विशिष्ट अतिथि यादव महासभा के प्रदेेश अध्यक्ष रमेश राव पायलट थ्रे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सतीश यादव ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में आंखों का विशेष महत्व होता है। उम्र बढ़ने के साथ ही आंखों की रोशनी कम हो जाती है। राहत ग्रुप का नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर पुण्य का काम है। राहत ग्रुप और यादव सभा सही अर्थों में समाज सेवा कर रहे हैं। रमेश राव पायलट ने कहा कि नेत्र जीवन का अभिन्न अंग है। लोगों को इन शिविरों से लाभ हो रहा है। सभा के प्रधान प्रेमराज यादव ने यादव सभा और राहत ग्रुप के कार्यों के बारे में बताया। शिविर में मरीजों को फल भी वितरित किए गए। नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर जितेंद्र यादव की टीम ने 240 मरीजों को जांचा। 68 मरीजों को आंखों के ऑपरेशन के लिए जालान अस्पताल भिवानी भेजा। कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिह्न और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रामसिंह सिसोठ, महावीर डीपी लावन, जगदीश पायगा, बहादुर सिंह थानेदार, मास्टर लक्ष्मीनारायण बालरोडिया, कैप्टन राजेंद्र खेड़ा, प्रो. बस्तीराम खेड़ा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें