फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा के दरबार में रक्तदान शिविर आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। सराफा बाजार स्थित मोहल्ला कोनाडिया में गणेश उत्सव के तीसरे दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लिया। उत्सव का आयोजन कर रहे ग्रुप के सदस्य कुलदीप कानोडिया ने बताया कि गणपति बप्पा की सुबह सवा सात बजे आरती की जाती है। शाम को आठ बजे गणपति बप्पा की आरती में श्रद्धालु भाग लेते है। उन्होंने बताया कि एसडीएम विक्रम आईएएस मंगलवार को सुबह दस बजे गणपति बप्पा के दरबार में रिबन काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि एक सितंबर को प्रसाद के साथ एक हजार पौधे भी वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से गणपति बप्पा के समक्ष मन्नत मांगता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। इस अवसर पर हनुमान मराठा, सरजू मराठा, विष्णु सोनी, सतबीर यादव, हनुमान प्रसाद, श्रीकिशन सर्राफ, कृष्ण चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें