फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनपुर के सुजान ने 215 किलोग्राम भार उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनपुर के सुजान ने 215 किलोग्राम भार उठाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। यूथ कांग्रेस के हलका प्रधान बबलू यादव की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पंचायत समिति के पूर्व चेयरमैन प्रवीण चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान युवाओं भारोत्तोलन प्रतियोगिता कराई गई। उन्होंने कहा कि 70-80 वजन वर्ग में सुजान मोहनपुर 215 किग्रा वजन उठाकर प्रथम और दीपक अकबरपुर 210 किलोग्राम भार उठाकर द्वितीय रहे। शहबाजपुर के प्रदीप कुमार ने 115 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम पुरस्कार जीता। दीपक कुमार ने 105 किलोग्राम भार उठाकर द्वितीय स्थान अर्जित किया। 60-70 वजन की स्पर्धा में कृष्ण कुमार ढाणी बानियां ने 165 किलोग्राम भार उठाया, जबकि विक्रांत को द्वितीय स्थान मिला। प्रवीण चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी कंप्यूटर क्रांति के जनक थे, उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने में अहम योगदान दिया है। इस मौके पर संदीप कुमार, नरेश सैनी, गौरव कुमार, मनोज, जितेंद्र सिंह, राजेश कुमार, राजेंद्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें