फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबॉल में टैगोर की छात्राओं का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। जिला स्तर पर स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता में 19 वर्ष आयु वर्ग में टैगोर स्कूल की छात्राओं ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। शुक्रवार को खेले गए बास्केटबॉल के फाइनल मैच में 18 अंक प्राप्त किए, जबकि प्रतिद्वंद्वी यूरो स्कूल कनीना की टीम एक भी अंक नहीं ले सकी। टीम के कोच अहलावत ने बताया कि इस वर्ग में स्कूल की छात्राओं ने प्रतिद्वद्वी टीम को शून्य पर रख कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। टीम के विद्यालय पहुंचने पर शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्था के चेयरमैन बीएल यादव ने इस शानदार सफलता पर विजेता टीम की सभी छात्राओं को बधाई दी। प्रिंसिपल डॉ. निशा यादव ने टीम को शुभकामनाएं दीं। संस्था के निदेशक राहुल यादव, उप प्राचार्य रामनिवास यादव, सुभाष यादव, अमित शर्मा, विरेंद्र यादव ने भी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें