फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश प्रेम प्रेरणा उत्सव कल

विज्ञापन
विज्ञापन
देश प्रेम प्रेरणा उत्सव कल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। नर नारायण सेवा समिति की ओर से 20 अगस्त को निजामपुर रोड स्थित एमएएसडी स्कूल में देश प्रेम प्रेरणा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में रामा कृष्णा स्कूल के निदेशक सुरेश चौधरी मुख्यातिथि होंगे। वहीं अध्यक्षता नगर पार्षद किशन लाल सैनी करेंगेे। जबकि भाजपा के सह प्रवक्ता सत्यव्रत शास्त्री मुख्य वक्ता होंगे। ये संस्था के प्रधान परमानन्द दीवान ने
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वीरवार सुबह निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें वरिष्ठ वर्ग में नौंवी व दसवीं कक्षा तथा कनिष्ठ वर्ग में सातवीं व आठवीं कक्षा के विद्यार्थी भाग लेंगे। निबंध प्रतियोगिता स्वदेशी उत्पादों का उपयोग और देश प्रेम विषय पर होगी। इसके बाद दस बजे से 12 बजे तक एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। विचार गोष्ठी में नगर के गणमान्य शिक्षाविद् व विद्वान अपने विचार प्रकट करेंगे। प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार तथा दोनों वर्गों में प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रतिभा पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें