मुंड़िया खेड़ा में मेला 4 को
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। खंड के गांव मुंड़िया खेड़ा में 4 अगस्त को बाबा बरखंडी का विशाल मेला व दंगल का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि कबड्डी में प्रथम टीम को 21 हजार व द्वितीय टीम को 15 हजार रुपये देकर सम्मानित किया जायेगा। दंगल में कुश्ती 50 रुपये से लेकर 21 हजार रुपये तक होगी। इसके अलावा युवाओं की 1600 मीटर की दौड़ में प्रथम आने वाले खिलाड़ी को 2100 रुपये व द्वितीय को 1100 रुपये दिये जायेंगे। इसके अलावा लंबी कूद और ऊंची कूद में प्रथम को 1100 व द्वितीय को 551 रुपये दिये जायेंगे।