अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। यदुवंशी शिक्षा निकेतन, महेंद्रगढ़ के प्रांगण में काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें यदुवंशी ग्रुप के वाइस चेयरमैन एडवोकेट कर्ण सिंह यादव ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यालय के प्राचार्य बाबूलाल यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सेकेंडरी हैड जितेंद्र यादव ने बताया कि यह काव्य पाठ 9वीं तथा 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के मध्य आयोजित करवाया गया जिसमें तेजिका ने अपने कविता ‘जय हिन्द-जय हिन्द वंदे मातरम’ प्रस्तुत कर प्रथम स्थान, मुस्कान की कविता ‘कश्मीर जो प्राणों से प्यारा है’ द्वितीय तथा वंश ने ‘कश्मीर तो होगा मगर पाकिस्तान नहीं होगा’ गाकर तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका हिंदी अध्यापक मनोज शास्त्री व प्रतिभा शर्मा ने निभाई। विद्यालय के प्राचार्य बाबूलाल ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। यदुवंशी ग्रुप के वाइस चेयरमैन एडवोकेट कर्ण सिंह यादव ने विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।