नारनौल। अटेली में आगामी 22 जुलाई को होने वाली रैली की सफलता के लिए कांग्रेसी नेता एडवोकेट चंद्रप्रकाश ने बुधवार को नांगल चौधरी क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को रैली में पहुंचने का निमंत्रण दिया।
कांग्रेसी नेता ने बेरुंडला, धोलेड़ा, मेघोत, नांगल दर्गु, बसीरपुर, मौसनुता, भांखरी, बदोपुर, जादुपुर, कारोली व मारोली आदि गांवों में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश की जनता भाजपा के शासन से पूरी तरह निराश नजर आ रही है। भाजपा अपने चुनावी वायदे भूलकर किसानों को अत्याचार कर रही है। परंतु कांग्रेस पार्टी हर कदम पर किसानों के साथ खड़ी है।