फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिड-अटैक समाज पर एक दाग

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक यादव के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे एसिड-अटैक पर हौसलों से उड़ान नामक अभियान के तहत मंगलवार को नारनौल के वार्ड नंबर 21 तथा बस स्टैंड पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि एसिड-अटैक हमारे समाज पर लगा एक दाग है। इससे पीड़ित महिला के शरीर के साथ-साथ उसकी आत्मा भी घायल हो जाती है। इसके अलावा कानून के तहत पीड़ित को मिलने वाले न्याय और आर्थिक हर्जाने के विषय में भी लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर संजय कुमार, सुरेंद्र, महेश, लीलाराम, जय भगवान, मनीष, अजय व धर्मवीर आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें