फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा 1111

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या: 47
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। माता मसानी जोहड़ पर आश्रम सुरतागिरी पंच दशनामी जूना अखाड़ा में महा शिवपुराण कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। आश्रम के संत बाबा एतवारगिरी महाराज ने बताया कि शिवपुराण कथा 11 से 21 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। कथा का रसपान आचार्य श्यामसुंदर शास्त्री करवाएंगे। यह कथा बाबा कपूरगिरी महाराज के सानिध्य में आयोजित की गई है। 101 महिलाओं ने कलश यात्रा में हिस्सा लिया। कलश यात्रा आजाद चौक, सब्जी मंडी रोड़, बालाजी चौक, सिनेमा रोड़ होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। इस अवसर पर बाबा दलीपगिरी, पंडित मुकेश बुड़ौली, संगीतकार ललित कुमार, जगदीश सैनी, साधुराम, हरिराम सैन, मनोज सैनी, मनोज कुमार, हनुमान प्रसाद, कृष्ण सोनी, लाली देवी, सरला देवी, कमलेश देवी, सरस्वती देवी, कृष्णा देवी, सरीता, बिमला, मंजू, पूजा, बबीता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें