फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 40 लोगों ने डीसी और एसपी के सामने रखीं शिकायतें

विज्ञापन
फोटो संख्या:54- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में लोगों की समस्या सुनते उपायुक्त डॉ. विवेक भारती--संवा
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लंबित शिकायतों का जल्द निपटारा सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

समाधान शिविर में 40 नागरिकों ने अपनी शिकायतें उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखी। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के समक्ष भी नागरिकों ने शिकायतें रखी।
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा हर कार्य दिवस जिला मुख्यालय, उपमंडल मुख्यालय पर एसडीएम कार्यालय में सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में प्राप्त हो रही शिकायतों का मौके पर निपटारा करने के प्रयास किए जाते है। सभी विभागों के उच्चाधिकारी इन शिविरों में उपस्थित रहकर अपने विभाग से संबंधित शिकायत का निपटारा करते है। जिला प्रशासन द्वारा प्रतिदिन समाधान शिविर की शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की जाती है तथा संबंधित विभागों की समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय तथा मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से निरंतर इन समाधान शिविरों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम संजीव कुमार, नगर पालिका सचिव प्रशांत पराशर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें