फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिविर में 40 लोगों ने किया रक्तदान

Fri, 21 Mar 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व किशन लाल शिक्षा एवं जन कल्याण समिति के सहयोग से रेडक्रॉस कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र सूरा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर रक्तदाताओं को बैज लगाकर शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलजा गुप्ता ने शिरकत की। शिविर में 40 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। नरेंद्र सूरा ने कहा कि रक्तदान से हम किसी की जान बचा सकते हैं। डॉक्टर एसपी सिंह ने बताया कि निफा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा के मार्गदर्शन में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 23 व 30 मार्च को भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर रक्तकोष अधिकारी डॉ. संगीता यादव, जिला युवा अधिकारी नित्यानन्द यादव, रोटरी क्लब के प्रधान विनोद चौधरी, समाजसेवी राजकुमार यादव अधिवक्ता, पवन यादव, नरेश गोगिया, संजय गर्ग, नवीन गुप्ता, भारत विकास परिषद से दिनेश शर्मा, सुभाष, डॉ. शिवकुमार, संदीप शुक्ला, मुकेश यादव एवं उषा यादव मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें