फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्वास्थ्य जांच शिविर में 40 मरीजों ने उठाया लाभ

विज्ञापन
फोटो संख्या:72- लाला ​शिवलाल  धर्मशाला कनीना में लोगों की  स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सक ---स्रो
विज्ञापन
कनीना। कनीना मंडी स्थित लाला शिवलाल धर्मशाला में सेवा भारती कनीना रेवाड़ी अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 40 मरीजों ने जांच कराई।शिविर में पेट, आंत व लीवर से संबंधित रोगों सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया। इसके साथ ही ब्लड शुगर सहित अन्य आवश्यक जांचें भी निशुल्क की गई। शिविर के सफल आयोजन में कैंप ऑर्गेनाइजर प्रताप यादव, डॉ. पीयूष (डीएम गैस्ट्रोलॉजी) एवं डॉ. हर्ष कुमार (सामान्य रोग विशेषज्ञ) ने मरीजों के उचित परामर्श दिया। इसके अतिरिक्त कृष्णा यादव, मुस्कान, पवन कुमार, सुरेश शर्मा (शाखा अध्यक्ष), संरक्षक शिव कुमार अग्रवाल, योगेश कुमार अग्रवाल (प्रचार प्रमुख) तथा शाखा उपाध्यक्ष नवीन कुमार मित्तल ने व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें