फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मोहल्ला कायस्थवाड़ा में गूंजे राधा रानी के जयकारे

विज्ञापन
फोटो नंबर-17मोहल्ला कायस्थवाड़ा में प्रभात फेरी निकालते संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
नारनौल। राधा कृष्ण प्रभात फेरी संंगठन की ओर से रविवार को राधा नाम संकीर्तन यात्रा भक्ति भाव के साथ निकाली गई। यह यात्रा मोहल्ला कायस्थवाड़ा से शुरू हुई जिसमें मुख्य यजमान मन्मथ गोस्वामी परिवार रहा। कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र ज्योति प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने ढोल-मंजीरों की धुन पर राधे-राधे का जाप किया। प्रभात फेरी विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस यजमान के निवास पर संपन्न हुई। इस दौरान ठाकुर जी एवं युगल सरकार की आरती की गई और श्रद्धालुओं को चंदन तिलक लगाया गया। यात्रा में महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में भजन-कीर्तन करते हुए झूमते नजर आए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें