फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 फुट की सड़कें दिन में हो जाती हैं 15 फुट की

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर का दिल दिन में सिकुड़ जाता है और रात को फिर से बड़ा हो जाता है। इसका मुख्य कारण है अतिक्रमण। जो सड़कें दिन में 15 फुट की होती है असल में उनकी चौड़ाई 40 से 50 फुट हैं, जो रात को दिखाई पड़ती है। वाणिज्यिक दृष्टि से शहर का दिल कहे जाने वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की सड़कें 30 से 35 फुट तक चौड़ी हैं। दिन के समय इन सड़कों पर निकलना दूभर हो जाता है। क्योंकि सड़कों के दोनों ओर इतना अतिक्रमण होता है कि सड़कों की चौड़ाई मात्र 10 से 12 फुट रह जाती है। यह तो केवल एक मार्केट का नजारा है। इसी तरह का नजारा शहर के अन्य मार्केट में भी देखने को मिलता है। अन्य मार्केट की सड़कों की चौड़ाई जहां 45 से 50 फुट है वहां मात्र 15 से 20 फुट रह जाती है। सड़क के दोनों ओर दुकानदार सामान बाहर रखकर अतिक्रमण तो करते ही हैं उनके बाद उनके आगे वाहन लग जाते हैं जिससे अच्छी खासी चौड़ी सड़क एक गली का रूप ले लेती है। इसके अलावा सड़कों पर कहीं रेहड़ीवाले खड़े होतें हैं, तो कहीं फड़ी वाले दुकान सजाए होते हैं। बाजार में आने वाले ग्राहक भी कम नहीं हैं वो अपने वाहनों को बीच सड़क के ऊपर खड़ा कर शॉपिंग के लिए दुकान में चले जाते हैं।
विज्ञापन

शापिंग कॉम्प्लेक्स के बरामदे दुकान दे रहे हैं किराए पर:
नगर पालिका ने 1994 में शहर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया था। इसके अलावा दुकानों के बाहर पैदल चलने के लिए बरामदा भी बनाया था। कॉम्प्लेक्स की सभी दुकानें किराए पर दी हुई है। बरामदे में सभी दुकानदारों ने अपना कब्जा किया हुआ है। कई दुकानदारों ने तो बरामदे से बाहर भी सामान लगा रखा है। इसके अलावा कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकान के सामने बरामदे का हिस्सा अस्थायी दुकान लगाने के लिए किराए पर दे रखा है। दुकानदार स्वयं तो नाम मात्र किराए पर दे रहे हैं। कई दुकानदारों का तो किराया बहुत बकाया जबकि वो अपनी दुकान आगे अस्थायी दुकान लगाने वालों से आठ से दस हजार रुपये किराया चार्ज कर रहे हैं। इससे नगरपालिका को काफी नुकसान हो रहा है। इसके अलावा दुकान के बाहर रेहड़ी खड़ी करने के भी चार्ज लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
गणतंत्र दिवस के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। एक बार दुकानदारों को नोटिस देने के बाद पूर्ण रूप से अभियान चलाया जाएगा।
-रमेश बोहरा, कार्यवाहक चेयरमैन, नगरपालिका महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें