नारनौल। सिटी थाना पुलिस ने 40 पेटी अंग्रेजी शराब राजस्थान मार्का बरामद की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक गांव में लॉकडाउन में शराब बेचने लेकर जा रहा था। पुलिस ने वीरवार की रात करीब नौ बजे आरोपी को शराब के साथ पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार शराब राजस्थान से लेकर नीरपुर समेत अन्य गांवों मे बेेचने के लिए लाया था।