फोटो- 17महिला कॉलेज में दाखिला लेती छात्राएं। स्रोत- संस्थान
नारनौल। उच्च शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशानुसार स्नातक प्रथम, द्वितीय, तृतीय और स्नातकोत्तर प्रथम व द्वितीय वर्ष में दाखिले के लिए पोर्टल को दोबारा खोला गया है।
मंगलवार को पीजी कालेज में स्नातक संकाय में दो, एमएससी केमेस्ट्री में एक व एमए संस्कृत में एक दाखिला हुआ है। वहीं महिला कालेज के एमएससी ज्योग्राफी संकाय में दो दाखिले किए गए हैं।
महिला कालेज में स्नातक प्रथम वर्ष में विभिन्न कोर्स में उपलब्ध 1200 सीट में से 361 सीट पर दाखिला होना अभी बाकी है। वहीं महिला काॅलेज में विभिन्न पीजी कोर्स में उपलब्ध 240 सीट में से केवल 2 सीट पर दाखिला होना बाकी है। राजकीय महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में विभिन्न कोर्स में उपलब्ध 1540 सीट में से 622 सीट पर दाखिला होना अभी बाकी है। वहीं राजकीय महाविद्यालय में विभिन्न पीजी कोर्स में उपलब्ध 510 सीट में से 14 सीट पर दाखिला होना बाकी है।
ऑनलाइन पोर्टल को एक बार फिर से ओपन कर दिया गया है, जिसके तहत अब बुधवार तक कालेज में दाखिले ले सकते हैं। जो छात्र-छात्राएं आवेदन या एडमिशन फीस जमा नहीं कर पाए वह संबंधित कालेज में जाकर फिजिकल काउंसलिंग में भाग लेकर अपना एडमिशन कंफर्म करें।
प्रोफेसर सुनील कुमार, नोडल अधिकारी एडमिशन, राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल।