प्रदेश में 39 फीसदी जाटों के शरीर पर खाकी यानी पुलिस की वर्दी है। जबकि शेष प्रतिशत में करीब 41 समाज के लोग पुलिसकर्मी शामिल हैं। यह आंकड़ा हरियाणा सूचना अधिकार मंच के संयोजक विजय सिंह यादव की ओर से आरटीआई के जरिए मांगी गई जानकारी में सामने आया है। आरटीआई इसी साल 8 अप्रैल को मांगी गई थी और इसका जवाब 26 अप्रैल तक देने के आदेश डीजीपी ने दिये थे। हालांकि इसका जवाब आदेशों के पांच महीने बाद मिला है। हरियाणा पुलिस में सिपाही से लेकर निरीक्षक के पद पर कुल 39899 जवान कार्यरत हैं। इनमें से 32681 सूबे के विभिन्न जिलों में तैनात हैं, जबकि 7218 हरियाणा सशस्त्र बल, आईआरबी, रेलवे पुलिस, दूर संचार, पुलिस मुख्यालय, अपराध ब्यूरो, एफएसएल आदि में तैनात हैं। जानकारी 31 मार्च 2016 तक की तैनाती की है।
---------
टॉप 6 में जाट के अलावा अन्य 29.4 फीसदी
सूबे के करीब 40 हजार पुलिसकर्मियों में से जाटों की संख्या 15,490 है। वहीं टॉप 6 की अन्य जातियों की बात करें तो चमार 3976, अहीर 2870, ब्राह्मण 2843, राजपूत 1057 और गुर्जर 1045 हैं। इनकी कुल संख्या का फीसदी 29.4 पहुंचता है। इसके अलावा अन्य जातियों की संख्या हरियाणा पुलिस में एक हजार से भी कम है। सबसे कम पुलिसकर्मी कश्यप (64) और गुजर मुस्लिम(63) समाज से हैं।
जाति जिलों में तैनात अन्य जगह तैनात कुल योग प्रतिशत
----------------------------------------------------------------
सामान्य 17794 4134 21928 55
एससी 5983 1169 7152 18
बीसीए 4460 925 5385 13
बीसीबी 4444 990 5434 14
---------------------------------------------------------------
कुल 32681 7218 39899 100