महेंद्रगढ़। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि जिले के नागरिक सार्वजनिक संपत्तियों का अच्छी तरह से संरक्षण करें। सड़कों, रास्तों, जोहड़ों और अन्य सरकारी जमीन पर अतिक्रमण न करें। ऐसा करने से सभी नागरिकों को परेशानी होती है।
उपायुक्त ने मंगलवार को प्रशासनिक भवन में अपने कैंप कार्यालय में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। इस दौरान 45 शिकायत आईं। इनमें से 39 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया। अन्य शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को दे दी। शिविर के दौरान बिजली, पानी, स्वामित्व योजना, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र व आधार कार्ड के अलावा विभिन्न विभागों की समस्याएं आई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को अग्रेषित करते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान उनके साथ एसडीएम संजीव कुमार, डीडीपीओ हरिप्रकाश बंसल, बीडीपीओ सुनील कुमार, कृषि विभाग से गजानंद, श्रम विभाग से सुरेंद्र, जिला कल्याण विभाग से मोहित, जिला समाज कल्याण विभाग से प्रदीप, क्रिड विभाग से अनिता सैनी व अनिल कुमार, वन विभाग से आत्मा राम के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इंसेट
ये शिकायते रही मुख्य:
- गांव भुरजट में चारों तरफ फिरनी पर कूड़ा डालने और पेड़ों की टहनियों के संबंध में उपायुक्त ने बीडीपीओ और वन विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
- गांव बचीनी के नागरिकों ने गंदे पानी की निकासी अवरुद्ध होने के बारे में शिकायत रखी। इस पर उपायुक्त ने अधिकारियों से एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है।
- गांव धोली में जोहड़ में पानी भरने के संबंध में उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
- उपायुक्त के सामने जमीनों के बंटवारे में इंतकाल के संबंध में कुछ मामले आए। इस पर उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंटवारे व इंतकाल के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।