फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिविर के पहले दिन 38 लोगों ने बनवाए आयुष्मान कार्ड

Sat, 03 Feb 2024 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। खंड विकास और पंचायत अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। पहले दिन 38 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
केंद्र प्रभारी अजय भालोठिया ने बताया कि खंड विकास और पंचायत अधिकारी कार्यालय में दो दिवसीय शिविर लगाया गया है। पहले दिन 60 लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के पहुंचे। 38 लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाए गए। जबकि 10 लोगों की आयुष्मान कार्ड बनवाने के रिकवेस्ट डाली गई। इसके अलावा 15 लोगों के नाम लिस्ट में नहीं आए। 10 लोगों की परिवार पहचान पत्र में आय ज्यादा होने की वजह से कार्ड नहीं बन पाया। उन्होंने बताया कि जिस परिवार की परिवार पहचान पत्र में आय 1.80 हजार रुपये या फिर इससे कम है उन लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाया जाए रहा है। कोई भी व्यक्ति अपनी परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड अपने साथ शिविर में लाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकता है। आयुष्मान कार्ड प्रत्येक व्यक्ति का अलग-अलग बनाया जाता है। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र व्यक्ति निर्धारित पैनल में शामिल किसी भी सरकारी अथवा निजी अस्पताल में अपना पांच लाख रुपये तक का इलाज कराने में सक्षम हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे से बीडीपीओ कार्यालय में शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें